भारत के इतिहास में बहुत बड़ा दिन जुड़ गया ।

भारत के इतिहास में बहुत बड़ा दिन जुड़ गया ।

Share with
Views : 260

आज भारत के इतिहास में बहुत बड़ा दिन जुड़ गया । यह क्षण भारत के नए उदय के आगाज का है।भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया।आज का दिन देश के 140 करोड़ देशवासियों के लिए गर्व का दिन है। चांद की दक्षिणी सतह पर सफलतापूर्वक चंद्रयान उतर गया, और ऐसा करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया। हम आज ऐसा इतिहास बनते हुए देख रहे हैं जो हमारे सौभाग्य की बात है।यह दिन नए भारत के उदय का है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वक्तव्य के माध्यम से समस्त चंद्रयान की टीम,इसरो एवं समस्त वैज्ञानिकों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए धन्यवाद जताया। उन्होंने कहा कि चंद्रयान अभियान की सफलता देश की उड़ान को एक नई दिशा देगी।

error: कॉपी नहीं होगा भाई खबर लिखना सिख ले